• Mon. Sep 14th, 2026

आलोट क्षेत्र में विधुत विभाग की सौभाग्य योजना छलावा,मिल रहे है हजारों के बिल

BySurendra Jain

Aug 13, 2018

ख़बरपक्की:आलोट -जहा एक और प्रदेश के मुखिया से लगाकर भा जपा के हर नेता के मुँह पर सरल बिल योजना की तारीफ करते मुंह नहीं थकता वही दूसरी और गरीबो के बिल माफ़ करने की इस योजना का आलोट क्षेत्र में क्रियान्वयन बहुत ही लचर स्तिथि में है क्षेत्र के गांव खाकर खेड़ी में विद्युत विभाग की लापरवाही और अपनी मनमर्जी से यहां के ग्रामीणों को बिल थमाए जा रहे हैं । ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अंदर ना तो ट्रांसफार्मर है और ना ही विद्युत के कोई खंबे हैं फिर भी कनेक्शन के नाम पर विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीणों के घरों में मीटर नहीं लगाने के बावजूद हमे बिजली के भारी बिल थमाये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश शासन कहता है कि गरीबों के बिल माफ हो गए है लेकिन यहां के लोगों के मुताबिक उनके कोई बिल माफ नहीं हुवे है हुए भी हैं तो बहुत ही छोटे पैमाने पर माफ हुए हैं ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विद्युत वितरण कंपनी के सभी आला अधिकारियों को की हैं लेकिन प्रशासन के कमजोर रवैये के कारण ग्रामीणो को काफी परेशानी उठाना पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि हमारे घर के बच्चे रात में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं जिससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है । इस पुरे मामले को लेकर जब ताल ऐ ई से बात करना चाही तो उन्होंने सारा ठीकरा ठेकेदार पर डालते हुवे कहा कि सौभाग्य योजना के तहत कार्य ठेकेदार को दिया गया था लेकिन उन्होंने नही किया और सारी रिपोर्ट अधिकारी को दे दी है। और अपना पल्ला झाड़ दिया।

You missed

error: Content is protected !!