• Mon. Sep 14th, 2026

रतलाम पुलिस की सेहत काफी खस्ताहाल। S.P. के निर्देश पर लगे मेडिकल केम्प की रिपोर्ट।

BySurendra Jain

Aug 13, 2018

खबर पक्की :दिनांक 12 अगस्त को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस लाइन, रतलाम पर पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी द्वारा पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के लिए निशुल्क जांच शिविर स्टर्लिंग हॉस्पिटल बड़ौदा के माध्यम से आयोजित करवाया गया।जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सको की परामर्श पर इको एवं ई सी जी निःशुल्क किया गया। शिविर में कुल 186 अधिकारी कर्मचारियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। शिविर में बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी बीमारियों से ग्रस्त पाए गए, हृदय रोग मरीज 93, इको जांच 36,  ई सी जी 47, 7 मरीज एंजियोग्राफी, 2 वाल्व रिप्लेसमेन्ट, लिवर एवं पेट रोग, मरीज 62, 4 मरीज एंडोस्कोपी, हड्डी रोग मरीज 34, महिला रोग 18, ब्लड शुगर 43 मरीज नेत्र रोग 39 मरीज एवं न्यूरो पैथी 22 मरीज, अन्य जांचे 103 इस प्रकार रतलाम पुलिस की सेहत काफी खस्ताहाल पाई गई

You missed

error: Content is protected !!