• Mon. Sep 14th, 2026

अवैध रुप से संग्रहित करते 800 लीटर पेट्रोल जब्त

BySurendra Jain

Aug 13, 2018

रतलाम। अवैध रुप से पेट्रोल संग्रहित किए जाने की जानकारी मिलने पर बांगरौद पुलिस ने खेत पर बने एक मकान पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने वहां से चार ड्रमों में भरा अवैध पेट्रोल जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार बांगरौद पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की गांव में एक खेत पर बने कमरे में अवैध रुप से पेट्रोल का संग्रहण किया है। जानकारी मिलने पर बांगरौद चौकी प्रभारी शिवमंगलसिंह सेंगरल ने टीम के प्रधानारक्षक कैलाश बहुगुणा, आरक्षक विकास पालिवाल, राजसिंह तौमर, सूर्यपालसिंह के साथ सोमवार सुबह खेत पर बने कमरे पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने पाया कि कमरे के अंदर लोहे के चार ड्रम रखे हुए थे जिसमें अवैध रुप से पेट्रोल भरा हुआ था। इस मामले में आरोपी बंटी पिता गोपाल भाटी निवासी ग्राम बांगरौद को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि आरोपी बंटी अवैध रुप से पेट्रोल बेचता था और संग्रहित करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

You missed

error: Content is protected !!