• Sun. Sep 27th, 2026

सैलाना में मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2018 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया

BySurendra Jain

Aug 11, 2018

मप्र शासन आयुष विभाग भोपाल के निर्देशानुसार मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2018 हेतु जिलाधीश के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, जिला महिला एवम बाल विकास अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी के संयुक्त समन्वय से जिले के मलेरिया प्रभावित विकास – खंड सैलाना कुल 29 ग्रामों की कुल जनसंख्या लगभग 11000 में मलेरिया रोग की रोकथाम हेतु प्रथम चरण की तरह द्वितीय चरण हेतु होम्योपैथी औषधि “मलेरिया ऑफ 200” का वितरण किया गया है।दो चरणों मे होने वाले इस कार्यक्रम के द्वितीय चरण में 17 अगस्त,24 अगस्त व 31 अगस्त 2018 को रोग प्रभावित क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को होम्योपैथी रोग प्रतिरोधक औषधि की एक एक खुराक (6-6 गोलियाँ ) खिलाई जाएगी! इस हेतु आज सैलाना विकास खण्ड पर ए.एन.एम,एम पी डब्ल्यू, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रशिक्षण देकर औषधि वितरण की गई ।
यह प्रशिक्षण सहायक नोडल अधिकारी डॉ अंकित विजियावत एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ रमेश कटारा द्वारा दिया गय। प्रशिक्षण में बी एम ओ डॉ कमल किशोर प्रजापति,डॉ अंकित श्रीवास्तव, डॉ रवि कलाल, बी ई ई कैलाश यादव, बी पी एम अनिल डुडवे, एम टी एस मुकेश खाँगुडा उपस्थित थे।
आयुष विभाग से अनिल मेहता, बालचंद मईडा,मधु बेंडवाल ,गिरधारीलाल कुमावत ने सेवाएँ प्रदान की। यह जानकारी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ इंतेख़ाब मंसूरी द्वारा दी गई है।

error: Content is protected !!