• Wed. Jul 29th, 2026

रोटरी हाल मामले में कई दिग्गज नपेंगे, निगम के कई इंजीनियर भी घेरे में।

BySurendra Jain

Aug 11, 2018

नगर के सामाजिक संस्था रोटरी क्लब के कई ट्रस्टी आर्थिक अपराध के मामले में कटघरे में है आर्थिक अपराध शाखा भोपाल ने इसके कई ट्रस्टियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है जिसमें मुख्य T S anklesriya है रंगलाल चोरडिया एवं कई अन्य है इसी के साथ पूर्व सिटी इंजीनियर नगर निगम सलीम खान एम के जैन एवं इंजीनियर अरविंद दशोत्तर का नाम भी इस केस में आरोपियों के रूप में है उल्लेखनीय है कि गोविंद सिंह नामक व्यक्ति ने रोटरी क्लब द्वारा अपने बिल्डिंग को एक बैंक को देने के खिलाफ उक्त शिकायत की थी और आरोप लगाया था कि नगर निगम द्वारा रोटरी क्लब को अपनी जमीन के अलावा भी अन्य जमीन पर धोखाधड़ी पूर्वक ज्यादा भवन बनाने की परमिशन दी गई है और इस प्रकार सरकार को चूना लगाया जा रहा है इस मामले में आर्थिक अन्वेषण विभाग भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश विनिर्दिष्ट भ्रष्टाचार अधिनियम 1988में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है और धारा 420 467 468 और 120 बी में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है

error: Content is protected !!