• Fri. Sep 25th, 2026

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो मंडी से किसानों को मिलेगी नगद राशि -सिंधिया

BySurendra Jain

Aug 11, 2018

रतलाम/ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों को मंडियों में चेक से नहीं नकद भुगतान मिलेगा। किसान को अपनी उपज की लागत का भी सही दाम नहीं मिल पा रहा है आज किसान ऋण में दबा हुआ है अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में किसानों को कतार लगाकर उपज बेचना पड़ रही है।

उपरोक्त बात प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जावरा में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मध्य प्रदेश बलात्कार की राजधानी बन चुका है महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार तो ठीक अब बच्चियों पर भी बलात्कार हो रहे हैं।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है। भ्रष्टाचार के बगैर प्रदेश में कुछ नहीं होता। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सत्ता का विक्रेद्रीकरण किया था। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भ्रष्टाचार का विकेद्रीकरण किया है। मध्यप्रदेश में हर जगह कमीशन का खेल चल रहा है। किसान परेशान है, उसकी फसल भी भ्रष्टाचार के बगैर नहीं बिक रही है। उसे पहले एसएमएस भेजा जाता है, फिर वह मंडी में फसल लेकर जाता है, तो उसे दो-तीन दिनो तक उसका नम्बर नहीं अाता। उसे टोकन देकर इंतजार करने के लिए कहा जाता है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मंदसौर में किसानों पर पहले गोली चलाई गई, फिर बरसी पर प्रतिबंध लगाया गया अौर 20 हजार किसानों के 25-25 हजार रुपए का बांड भरवाए गए। मृतक कन्हैयालाल के मामा से भी पैसा लिया गया। सबसे पहले बांड भरने का नोटिस तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के नाम जारी होना था। सरकार विकास प्रगति, रक्षा अादि के लिए चुनी जाती है अौर जनता की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी होती है। मंदसौर में जिनके ऊपर रक्षा की जवाबदारी थी, उन्होंने ही अन्नादाता का सीना छलनी कर दिया। मध्यप्रदेश में रक्षक ही भक्षक बन चुका है। 6 जून 2017 काला दिवस था। वो कहते हैं कि कांग्रेस के हाथ खून से सने है, मैं कहता हूं कि शिवराज के हाथ खून से भरे है। शिवराज जितना भी धोले, खून के धब्बे हाथ से जाने वाले नहीं हैं।
सिंधिया ने कहा कि किसानों का हालत ठीक नहीं है। देवास, उज्जैन अादि मंडिया मैनें देखी है, किसानों को वहां फसल बेचने के लिए कतारें लगाना पड़ा रही है। किसानों को एसएमएम, तुलाई अौर भुगतान तक में भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा रहा है।

error: Content is protected !!