• Fri. Nov 13th, 2026

बगैर पार्किंग बैंक,स्कूल मैरिज गार्डन, होटल,बार संचालित करनेवालो को S.P. की चेतावनी

BySurendra Jain

Aug 11, 2018

खबर पक्की : रतलाम शहर में बगैर पार्किंग के संचालित होने वाले बैंकों स्कूलों मैरिज गार्डन बार और होटल को पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि अपने पार्किंग की व्यवस्था खुद करें अगर गाड़ियां बेतरतीब बाहर पाई गई तो उनके ऊपर कारवाई की जाएगी इस मामले में छह बैंको व 7 स्कूलों और अन्य संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं उल्लेखनीय है कि शहर में कई सारे संस्थान बगैर पार्किंग के बिल्डिंगों में संचालित हो रहे हैं जिसकी वजह से सड़कों पर गाड़ियों की वजह से रास्ता जाम हो जाता है और निकलने वालों को बहुत परेशानी होकर परिवहन बाधित होता है इस रोज रोज की परेशानी से निपटने के लिए एसपी ने सभी को चेतावनी पत्र जारी कर दिया है अगर व्यवस्था नहीं सुधरती है तो इनके खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!