रतलाम। जहरीले पदार्थ का सेवन करने पर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार जहरीले पदार्थ का सेवन करने पर गोपालसिंह पिता भेरूसिंह चौहान उम्र 52 वर्ष निवासी नयागांव राजगढ़ को उपचार के लिए मंगलवार को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह चिकित्सक ने मृतक का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरी ओर जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतगढ़ निवासी कैलाश पिता सुमा मईडा उम्र 30 वर्ष को जहरीले पदार्थ का सेवन करने पर बुधवार सुबह जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का पिता सुमा मईडा ने बताया कि मृतक के क्यों जहरीले पदार्थ का सेवन किया है हमे पता नहीं है घर में किसी भी बात को लेकर विवाद नहीं हुआ था। पुलिस ने मृतक का पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
झुलसी महिला ने तोड़ दम
आग से झुलसी भुलीबाई पति मुकेश ओहरी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम झरखेडी (बिलपांक) को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने बुधवार अल सुबह दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि भुलीबाई को 2 अगस्त की सुबह झुलसने भर्ती किया गया था। भुलीबाई ने उस समय दिए बयान में बताया था की वह खाना बना रही थी तभी आग भभकने से वह झुलस गई। पुलिस ने मृतिका पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जहरीले पदार्थ का सेवन करने से दो की मौत
