• Sun. Oct 11th, 2026

प्रशासन की बड़ी लापरवाही, 16 महीने से कंप्यूटर आपरेटर को वेतन नही दिया।

BySurendra Jain

Aug 7, 2018

ख़बरपक्की: आलोट के अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर राकेश सिंह को माह अप्रेल 2017 से जुलाई 2018 16 माह बीत जाने के बावजूद वेतन नही दिया गया इस दौरान SDM वीरसिंह चौहान, लष्मी गामड़,व रणजीत सिंह को शिकायत करने के बावजूद किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। राकेश सिंह ने जनसुनवाई मैं भी शिकायत की लेकिन कोई मदद नही हुई। इस मंहगाई के जमाने मे बगैर वेतन 16 महीने काम कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ रहमदिल और उदार हदय कलेक्टर रुचिका चौहान को कार्यवाही करते हुवे गरीब ऑपरेटर को तुरंत वेतन दिलाना चाहिए और प्रशासन और सरकार की साख को बट्टा लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करना चाहिए ताकि फिर कोई किसी गरीब के वेतन के लिए लापरवाह न हो।

You missed

error: Content is protected !!