रतलाम महू नीमच रोड स्थित कृषि उपज मंडी के बाहर बनी दुकानो से जिला प्रशासन ने सोमवार शाम अतिक्रमण हटाया मंडी के बाहर स्थित दुकानों से अतिक्रमण कर बनाए गए ढालीये व पक्के ओटले आदि जेसीबी की मदद से हटाए गए
सोमवार प्रशासन का अमला करीब शाम 5:00 बजे मौके पर पहुंचा और दुकानदारो को स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने के लिए 30 मिनट की मोहलत दी दिन में नवागत एसडीएम तहसीलदार सहित सालाखेड़ी चौकी प्रभारी पटवारी आदि मौजूद थे 30 मिनट पूरे होते ही जिला प्रशासन के दल ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदार को अपनी गाड़ियां दूर करने की हिदायत दी जिसके बाद JCB के पंजे से अतिक्रमण हटाया गया इस दौरान कुछ दुकानदार आक्रोशित भी नजर आए बावजूद जब दुकानदारो ने खुद से अतिक्रमण नहीं हटाया तो सोमवार शाम प्रशासन को यह कार्रवाई करनी पड़ी जहा पर भी विवाद की स्थिती भी निर्मीत हुई
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
