• Fri. Jul 31st, 2026

सहायक सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया लोकायुक्त टीम उज्जैन ने कि कार्रवाई

BySurendra Jain

Aug 6, 2018

रतलाम/जावरा। जावरा जनपद पंचायत के ग्राम भीमाखेड़ी के सहायक सचिव को सोमवार 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टिम ने रंगेहाथों पकड़ा गया। सहायक सचिव सत्यनारायण साहू कपिलधारा योजना का लाभ देने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत कर्ता द्वारा रुपए देते ही सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार भीमाखेड़ी निवासी कमल खन्नीवाल ने लोकायुक्त को शिकायत की थी कि ग्राम भीमाखेड़ी का सहायक सचिव सत्यनारायण साहू शासकीय योजना का लाभ दिलवाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। इसपर टीम ने पूरी योजना बनाते हुए सोमवार को सहायक सचिव कमल खन्नीवाल को रूपये देने की लिए कहा। टीम ने भी लगातार उसपर नजर रखी और जैसे ही साहू ने रूपये लिए वैसे ही टीम ने उसे धरदबोचा। जानकारी के अनूसार साहू 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। इसके बाद टीम ने उसके हाथ धुलवाने के साथ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

error: Content is protected !!