• Fri. Jul 31st, 2026

सड़क पर जन्म दिया बच्चे को

BySurendra Jain

Aug 6, 2018

खबर पक्की-रतलाम/ रतलाम जिले के आदिवासी अंचल बाजना क्षेत्र के ग्रामीणों को आज भी समय पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही है जिसके कारण ग्रामीणों को कई कठिनाइयों का साधना करना पड़ रहा है सरकार लाख दावे करें की ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है लेकिन वास्तविकता उससे विपरीत है ग्रामीण क्षेत्र में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र की हालत भी दयनीय है उप स्वास्थ्य केंद्रों में कोई भी कर्मचारी नहीं रहता है शासन ने जिन उप स्वास्थ्य केंद्रों को खोल रखा है वहां पर हमेशा ही ताले लगे रहते हैं सोमवार की सुबह प्रसव के लिए बाजना आरही महीला को रास्ते मे ही प्रसव पीड़ा होने पर महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया।

error: Content is protected !!