• Sun. Aug 2nd, 2026

भारतीय सैनिकों के सम्मान में 14000 किलोमीटर की दौड़ लगाने वाला नामली पहुंचा

BySurendra Jain

Jul 26, 2018

भारतीय सैनिको के मान, सम्मान शौर्य को देश के युवाओं तक पहुँचाने व सेना का प्रचार प्रसार करने के संकल्प को लेकर 14 हजार kmसे ज्यादा की सम्पूर्ण भारत मे दौड़ लगाने वाले ultra runner समीर सिंह नामली पहुंचे जिनका नगर आगमन पर पुष्पवर्षा से जोरदार स्वागत किया गया समीर सिंह नगर के युवाओं के साथ भारत माता की जय के उदघोष लगाते हुवे नगर में पैदल भी घूमे सेमलिया रोड चौराहे पर समीर सिंह का साफ़ा बांधकर सम्मान किया गया यहा समीर सिंह ने नगर के युवाओं को सेना के शौर्य और पराक्रम से और अपनी यात्रा में आने वाली दुर्गम परिस्थितियों से परिचित करवाया समीर सिंह के साथ समाजसेवी भालचंद्र तारे नाहरगढ़ एवम समीर सिंह के परिवारजन उपस्थित थे समीर सिह ने कहा की जहा कुछ देशो में हर घर से सैनिक होते है वही हमारे देश मे ऐसा नही है मगर हम 15 अगस्त व 26 जनवरी को उन शहीदो को भूल जाते है जो देश पर शहीद हुए है ।

error: Content is protected !!