• Sun. Aug 2nd, 2026

केमिकल टैंकर में आग, दो मकान भी जले

BySurendra Jain

Jul 25, 2018

कालीदेवी/झाबुआ। इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर बुधवार शाम करीब 5 बजे पेट्रोलियम पदार्थ से भरा टैंकर जीजे 12 बीटी 7557 कालीदेवी के पास छापरी चौराहे पर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
टैंकर पलटने के बाद इसमें आग लग गई, जो तेजी से फैली और इसकी चपेट में पास के दो मकान भी आ गए। टैंकर पूरी तरह से जल गया और दोनों मकान भी खाक हो गए।
6 दमकल वाहनों ने सवा घंटे में आग पर काबू पाया। टैंकर गुजरात से इंदौर की ओर जा रहा था। लगभग डेढ़ घंटे तक हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। इसके बाद एक तरफ की लेन से छोटे वाहनों और यात्री बसों को जाने दिया गया। शाम तक कोई जनहानि होने की खबर नहीं मिली।

error: Content is protected !!