Khabar Pakki: 2019 के चुनाव में यदि कांग्रेस को अपेक्षा से कम सीटे मिलती है तो भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए कांग्रेस ममता या मायावती को प्रधानमंत्री पद देने में परहेज नहीं करेगी आज तक चैनल ने कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों से यह खबर फ्लेश की है अगर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के अंदर कांग्रेस को अपेक्षा से कम सीटें मिलती है तो कांग्रेस प्रधानमंत्री के तौर पर ममता या मायावती का नाम आगे बढ़ा सकती है। अगर कांग्रेस अपने गठबंधन साथियों को यह स्पष्ट कर देती है की अगर डेढ़ सौ से कम सीट उसको मिलती है तो तो वह प्रधानमंत्री पद की दावेदारी छोड़ देगी उस परिस्थिति में कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए सभी क्षेत्रीय ताकतवर दल लालायित हो जाएंगे और यूपीए ज्यादा सशक्त बनकर उभरेगा।
