आलोट । सोमवार को स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट सीनियर, जूनियर बालक -बालिका छात्रावास मे छात्र-छात्राओ का अलग-अलग प्रवेशोत्सव एवं पौधारोपण के आयोजन पार्षद शैलेष ऑचलिया के मुख्य आतिथ्य मे एवं कन्या हाईस्कूल के प्राचार्य फिरोजखान की उपस्थिति मे सम्पन्न हुए । मुख्य अतिथि ने बालक-बालिकाओ को तिलक लगाकर व स्वागत करते हुए प्रवेश कराया और फल वितरण किये । बाद मे अतिथियो एवं छात्रावास अधीक्षक के अलावा किशोर सांखला आदि ने दोनो स्थानो पर पौधारोपण किया।
