• Sat. Sep 26th, 2026

कपिल हत्याकांड के फैसले को लेकर लगा भारी पुलिस बल

BySurendra Jain

Jul 24, 2018

रतलाम। बहुचर्चित बजरंग दल के नेता कपिल हत्याकांड का फैसला आने के पूर्व न्यायालय में भारी पुलिस बल तैनात था। न्यायालय के अलावा न्यायालय के आस-पास एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो सके।
कपिल हत्याकांड को फैसले आने को लेकर सुबह से ही न्यायालय परिसर में रोजाना के मुकाबले मंगलवार को ज्याद चहल-पहल थी। वहीं न्यायालय गेट पर मौजूद पुलिस बल भी आने-जाने वाले पर निगाह रखने के साथ-साथ उनकी तलाशी भी ले रहे थे। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि फैसला आने के बाद किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए न्यायालय परिसर, परिसर के आस-पास एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून अपने हाथ में नहीं ले, वराना सख्ती से निपटा जाएगा।

error: Content is protected !!