• Tue. Sep 22nd, 2026

अवैध शराब से भरी जीप सहीत एक व्यक्ति गिरफ्तार दो फरार

BySurendra Jain

Jul 23, 2018

रतलाम/ एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाया जा रहे अभियान के तहत रावटी पुलिस ने जीप में भर कर लेजाई जा रही अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में दो लोगों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर सूचना के आधार पर रावटी थाना अंतर्गत तूफान गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गई । वाहन में अवैध शराब भरी पाई गई ।पुलिस ने जीप से 25 पेटी बियर और 2 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है ,जिसकी कीमत 45 हजार रुपए के लगभग है ।इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक सुरेंद्र कुमार निवासी शिवपुरी हाल मुकाम रावटी को गिरफ्तार किया है। मौके से दीपक निवासी हाल मुकाम रावटी फरार हो गया। एसपी ने इस मामले में जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी प्रकरण बनाने के निर्देश दिए हैं।

You missed

error: Content is protected !!