• Sat. Aug 8th, 2026

दो टोपी वाले ने दुकानदार को पहनाई टोपी

BySurendra Jain

Jul 23, 2018

रतलाम/ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार दोपहर को ठगी की एक और वारदात हो गई। छोटू भाई की बगीची मार्ग पर कुमावत मोहल्ले शीतला माता मंदिर के सामने स्थित आभूषण निर्माता के यहां ग्राहक बनकर आए दो बदमाश बातों में उलझाकर सोने की नथ ले उड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार ठगी की यह वारदात सिलावटों का वास निवासी कैलाश चंद सोनी के यहा सोमवार दोपहर को ग्राहक टोपी पहने दो लोग उनकी दुकान पर आए और बिछुड़ी दिखाने का बोला ।कुछ देर तक वह बीछुड़ी देखते रहे और बाद में सोने की नथ दिखाने के लिए कहा ।उन्हें एक डिब्बी में रखी तीन सोने की नथे दुकानदार ने बताइ ।इसके बाद दोनों व्यक्ति अन्य सामान देखने लगे और चांदी की अंगूठी150रूपये मे खरीदी। दोनों व्यक्ति के जाने के बाद जब दुकानदार ने सामान चेक किया तो सोने की नथ वाली डिब्बी गायब थी ।श्री सोनी के अनुसार सोने की नथों का वजन 20 ग्राम के लगभग था। इसके बाद श्री सोनी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी ली ।माणकचौक थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली पुलिस दुकानदार द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार आरोपी की तलाश कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!