• Sat. Aug 8th, 2026

आखिर कैसे होती है मतदाता सूची मे गड़बड़ जानिए

BySurendra Jain

Jul 23, 2018

रतलाम। जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच म.प्र.युवक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अजीत बोरासी ने सोमवार को बड़ा खुलासा करते हुए आलोट विधानसभा क्षेत्र में दस हजार से ज्यादा फर्जी मतदाता होने की बात सोमवार को रतलाम में कहीं।
श्री बोरासी ने बताया कि फर्जी मतदाताओं में ऐसे कई नाम हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी,शादि हो चुकी है। जबकि कई नाम ऐसे भी हैं जिनके विधानसभा क्षेत्र से बाहर जाने के बावजूद उनके नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल है । कुछ नामों की पड़ताल करने पर यह बात सामने आई है कि दिए गए पतो पर उस नाम का व्यक्ति निवास ही नहीं करता। श्री बोरासी ने बताया कि आलोट विधानसभा क्षेत्र के कुल 2 लाख मतदाताओं की सूची में करीब 60 हजार संदिग्ध है । 10848 नाम ऐसे है जिनका नाम डबल है ,यानि एक ही नाम को दो जगह दर्ज कर क्षेत्र का वोटर दिखाया गया है । बौरासी ने कहा ये भाजपा की साजिश है और फर्जी मतदान से भाजपा चुनाव जीतना चाहती है ।
मामले की शिकायत
अपर कलेक्टर डॉ कैलाश बुंदेला से भी की गई है। कलेक्टर से मिलकर उन्हें भी इस बात से अवगत करवाया जाएगा। श्री बोरासी ने बताया कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा चुनाव जीतने का प्लान कर रही है लेकिन अब मतदाता जागरूक हो चुका है भाजपा का यह फार्मूला फेल होता नजर आ रहा है मतदाता सूची में डबल नाम होने की जानकारी मुख्य निर्वाचन आयोग को भी दिल्ली में दी गई है श्री बोरासी ने यह भी स्पष्ट कहा कि समय रहते हैं प्रदेशभर की मतदाता सूची से डबल फर्जी नाम नहीं हटाए गए तो युवक कांग्रेस को कांग्रेस इसके मे विरोध आंदोलन करेगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह जादोन्न, राधेश्याम चौहान, संजय चौधरी, मयंक जाट, जगदिश पाटिदार आदि भी मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!