• Fri. Aug 7th, 2026

एस पी गौरव तिवारी ने नामली में पैदल चल कर यातायात व्यवस्था देखी, लोगो से मुस्कराते हुए कहा कि मुझे सिंघम नाम नामली से ही मिला।

BySurendra Jain

Jul 22, 2018

नवागत एस पी गौरव तिवारी ने नामली थाने का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा की शायद पहली बार किसी एस पी ने अपने दिल की बाते नामली नगर के पत्रकारों के समक्ष साझा की वह भी 1घण्टे तक नवागत एस पी अपनी कार्यशैली से ख्याति प्राप्त कर चुके है । उन्होंने कहा कि मेरा परिवीक्षा कार्यकाल नामली नगर से ही शुरू हुआ था इस लिए नामली नगर को कभी नही भूल सकता आपके व नामली के नागरिकों द्वारा जो स्नेह मिला है वह मेरे लिए एक ताकत के रूप में बना हुआ है रतलाम के बाद बालाघाट कटनी छिंदवाड़ा के S P के रूप में कार्यकाल पर भी चर्चा हुई
एस पी का जलवा भी वही रुतबा भी वही जो रतलाम में आई पी एस की ट्रेनिंग पर देखने को मिला था देखते ही देखते शराब व सट्टे पर अंकुश लग गया ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के नागरिकों व खास कर महिलाओ में एस पी तिवारी को लेकर काफी उत्साह देखा गया कुछ महिलाओं ने तो यहा तक कहा की अब हमारा भाई आगया है अब हमारी रक्षा होगी पूर्व में भी महिलाओ ने S.P. को भाई के रूप में देखा था क्यो की शराब से उनके पति दूर हुए थे जिसका श्रेय इन्हें ही मिलता रहा नामली थाने के निरीक्षण के दौरान पुराने थाने की जानकारी मिली आप ने उक्त जगह देखने के बाद वही से पैदल ही सेमलिया रोड चौराहे तक निरक्षण किया व यातायात के लिए भी जल्द ही मुहिम चलाने का कहा। ट्रेनिंग के बाद इतना समय बीत जाने के बाद भी एक व्यक्ति गौरव तिवारी का सम्मान करने पहुंचा तो उन्होंने उसे तुरंत ही पहचान लिया और कह दिया पंचेड़ के हो ना तुम पहलवान इस पर वह आदमी हतप्रभ रह गया।

You missed

error: Content is protected !!