खबर पक्की: रतलाम के कलाकारों से सजी रतलाम की सर जमी पर बनी रतलाम के युवा निर्माता-निर्देशक पटकथा लेखक हरीश दर्शन शर्मा की पिक्चर मालवा मराठा थ्रीलर और सस्पेंस से भरपूर है शुरू से अंत तक पिक्चर रोमांच को बनाए रखती है यू तो पिक्चर में सभी कलाकारों ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है किंतु जगदीश पाटीदार के किरदार ने अपने जीवंत अभिनय से पिक्चर में जान फूंक दी है रतलाम जिले की खूबसूरती का जिस खूबी से पिक्चराइजेशन किया गया है वह देखते ही बनता है संगीत और फिल्मांकन की दृष्टि से पिक्चर अद्वितीय बन पड़ी है फिल्म में गीत दमदार पाटीदार ने YouTube के लांचिंग होते ही एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया था रतलाम जिले के प्रत्येक नागरिक को एक बार अवश्य इस पिक्चर को देखना चाहिए रतलाम जिले के कलाकार और निर्माता-निर्देशक का हौसला बढ़ाना चाहिए अगर हम ही अपने लोगों का उत्साह वर्धन नहीं करेंगे तो इनका हौसला कैसे बढ़ेगा वैसे पिछले हफ्ते रिलीज होने के बाद इस पिक्चर में मंदसौर में अपनी सफलता का झंडा गाड़ दिया है
