• Fri. Aug 7th, 2026

 दमदार पाटीदार ने मालवा मराठा को बनाया दमदार। ठेलेवाला चाय वाला ऑटो चलाने वाला मोटर मैकेनिक मजदूर किसान छात्रों दमदारअभिनय ने रतलाम में रचा इतिहास

BySurendra Jain

Jul 21, 2018

खबर पक्की: रतलाम के कलाकारों से सजी गायत्री मल्टी फ्लेक्स में लगी रतलाम की सर जमी पर बनी रतलाम के युवा निर्माता-निर्देशक पटकथा लेखक हरीश दर्शन शर्मा की पिक्चर मालवा मराठा थ्रीलर और सस्पेंस से भरपूर है शुरू से अंत तक पिक्चर रोमांच को बनाए रखती है यू तो पिक्चर में सभी कलाकारों ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है किंतु जगदीश पाटीदार के किरदार ने अपने जीवंत अभिनय से पिक्चर में जान फूंक दी है रतलाम जिले की खूबसूरती का जिस खूबी से पिक्चराइजेशन किया गया है वह देखते ही बनता है संगीत और फिल्मांकन की दृष्टि से पिक्चर अद्वितीय बन पड़ी है फिल्म में गीत दमदार पाटीदार ने YouTube के लांचिंग होते ही एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया था रतलाम जिले के प्रत्येक नागरिक को एक बार अवश्य इस पिक्चर को देखना चाहिए रतलाम जिले के कलाकार और निर्माता-निर्देशक का हौसला बढ़ाना चाहिए अगर हम ही अपने लोगों का उत्साह वर्धन नहीं करेंगे तो इनका हौसला कैसे बढ़ेगा वैसे पिछले हफ्ते रिलीज होने के बाद इस पिक्चर ने मंदसौर में अपनी सफलता का झंडा गाड़ दिया है इस इस पिक्चर की विशेषता है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े खारिज लोगों को जैसे चाय वाला वेल्डिंग वाला ठेला चलाने वाला मोटर मैकेनिक गेरेज वाला मजदूर किसान छात्र पत्रकार ने जो अपनी भूमिका निभाई है और अपनी प्रतिभा को बिखेरा है वह देखने लायक है छोटा और कमजोर लोगों में भी प्रतिभा होती है यह इस पिक्चर ने बता दिया है।

You missed

error: Content is protected !!