ख़बरपक्की: रतलाम जिले के पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन यंत्री दधीचि रेवाड़ीया की दादागिरी अपनी चरम सीमा पर है एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार और उसके मुख्यमंत्री अपनी संबल योजना का गुणगान करते फिर रहे हैं वहीं दूसरी और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के रतलाम जिले के कार्यपालन यंत्री दधीच रेवाड़ीया से जब जिला जनसंपर्क अधिकारी शकील खान ने संबल योजना के लाभान्वितों की संख्या और सूची मांगी तो जनसंपर्क अधिकारी ने देने से मना कर दिया और बोला कि आप लिखित आवेदन भिजवाइए उसके बाद देंगे इससे ऐसा लगता है कि रतलाम जिले में संबल योजना के अंदर कुछ गड़बड़ी हुई है अगर ऐसा नहीं होता तो मध्य प्रदेश की सरकार जिस योजना का इतना ढिंढोरा पीट रही है उसके प्रचार प्रसार के लिए जानकारी देने में क्या आपत्ति होना चाहिए जनसंपर्क अधिकारी के यह बताने के बावजूद कि मैं जिला जनसंपर्क अधिकारी हूं जानकारी ना देना खुद शंका पैदा करता है जिला कलेक्टर को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबल योजना की पूरी जानकारी लेना चाहिए ताकि सरकार द्वारा दावा किए जा रहे आंकड़ों की पुष्टि हो सके यूं तो दधीच रेवड़ियां द्वारा आम जनता से अनेकों बार दुर्व्यवहार की शिकायतें हो चुकी है पर एक जिम्मेदार सरकारी अधिकारी के साथ किया गया दुर्व्यवहार उनकी कार्यप्रणाली को परिलक्षित करता है और जिला प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए
