• Fri. Aug 7th, 2026

पुलिस बड़ी कार्यवाही : रेलवे कालोनी से अवैध शराब जब्त

BySurendra Jain

Jul 20, 2018

रतलाम। पुलिस ने रेल्वे कालोनी मे अवैध रूप से बेची जारही शराब पर बड़ी करवाई करते हुए डाट की पुलिया स्थित शिखा बार के पीछे से एक आरोपी को मय शराब के गिराफ्तार किया है। एसपी गौरव तिवारी के निर्देश मे स्क्वाड टीम ने, एसपी और एएसपी राजेश सहाय, एएसपी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में करवाई की।
करवाई के दौरान शिखा बार के पीछे से आरोपी मोहन पिता हज़रीचन्द (32) निवासी रैलवे कॉलोनी को 94 क्वार्टर अंग्रेजी, 10 क्वार्टर 20 बोटल अंग्रेजी अलग अलग ब्रांड की अवैध रूप से बेची जा शराब भी जप्त की है।
लंबे समय से चल रही थी बिक्री
शिखा बार के पीछे लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। हालांकि दबिश के पहले खबर लगने से आरोपी बच जाते थे। शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर स्क्वाड ने तत्काल छापा मारकर करवाई की।

You missed

error: Content is protected !!