• Sat. Aug 22nd, 2026

मंदिर के पुजारी को क्या कहा थाना प्रभारी ने देखिए

BySurendra Jain

Jul 13, 2018

रतलाम/ जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल उच्चानगढ़ खनखाई मंदिर समिति व पुजारियों की बैठक शिवगढ़ थाना प्रभारी ने ली।
जिले के शिवगढ़ प्रभारी बीएल सोलंकी द्वारा क्षेत्र के धार्मिक स्थल और मंदिरों के संस्थापक एवं पुजारियों को बुलाकर उनकी मीटिंग ली गई।मीटिंग में मंदिरों में सीसी टिवी कैमरे लगवाने एवं रात्रि में पुजारियों को मंदिर में सुलाने की हिदायत दी गई एवं मंदिर में प्रतिमा पर पहने हुए जेवर उन्हें सुरक्षित रखने की समझाइश दी गई।
स्मरण रहे कि जिले में कई स्थानों पर लगातार चोर मंदिर को निशाना बना रहे हैं उसी क्रम में नवागत पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना क्षेत्रों को आदेशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के मंदिरों के संस्थापकों पुजारियो की बैठक आहूत कर आवश्यक निर्देश दें।

You missed

error: Content is protected !!