• Fri. Aug 21st, 2026

10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, खाचरोद पुलिस की बड़ी सफलता

BySurendra Jain

Jul 13, 2018

खाचरोद। एक वर्ष से फरार हत्या व लूट के ईनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। ग्र्राम थड़ौदा में हत्या की सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश वर्मा मय फोर्स के साथ ग्र्राम थड़ौदा पहुंचा जहां पर वीरेन्द्रसिंह राजपूत ने अपने पिता विक्रमसिंह राजपूत (70) जो की रात में खेत पर ही रहते थे उसके हाथ पैर बांधकर तथा हथियार से चोंट पहुंचाकर हत्या दी थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त थाना रावटी जिला रतलाम पर वाहन चोरी के अपराध में गिरफ्तार आरोपी कैलाश डोडियार तथा प्रेमचंद डोडियार निवासी उमरबड्ढा थाना रावटी द्वारा अपने अन्य साथी नंदू भील के साथ मिलकर ग्र्राम थड़ौदा में एक व्यक्ति की हत्या कर भैैंस पाड़ी लूटने की बात बताई है। सूचना पर आरोपी कैलाश डोडियार व प्रेमचंद डोडियार को गिरफ्तार कर घटनाक्रम में पूछताछ की। आरोपी ने कैलाश व प्रेमचंद ने बताया कि तीसरा साथी नंदू पिता लूणा डामर निवासी सेमलपाड़ा तथा भैैंस व पाड़ी व मृतक का मोबाइल माईक्रोमेक्स कंपनी का लूट कर ले जाना रास्ते में कसाई नौशाद से मोबाइल पर चर्चा कर भैस व पाड़ी 7500 रुपये में बेचना बताया। आरोपी नौशाद पिता अहमद कुरैशी निवासी रतलाम को गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपी नंदू पिता लूणा डामर की तलाश की लेकिन नहीं मिला था। फरार आरोपी नंदू की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा 10 हजार रुपए का ईमान घोषित किया गया था। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर नंदू करवड़ बस स्टेंड पर देखा गया जो उक्त सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश वर्मा मय फोर्स के बारीगांव करवड़ पहुंचा तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में उनि राजेश कलमी, प्रआर केरसिंह, विक्रमसिंह आरक्षक विनोद रोहित व रविदास बैरागी की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!