• Fri. Aug 21st, 2026

डॉ अरुण पुरोहित बने भाजपा के जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक

BySurendra Jain

Jul 12, 2018

रतलाम। आज भारतीय जनता पार्टी के जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक डॉक्टर अरुण पुरोहित को बना दिया गया उल्लेखनीय है कि पूर्व में नामली के डॉक्टर दीपक गुप्ता को भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया था किंतु डॉक्टर गुप्ता की इस में कोई रुचि नहीं थी मात्र डॉ राजेश शर्मा की लॉबिंग और रुचि के कारण उनको यह पद दिया गया था। किंतु डॉक्टर दीपक गुप्ता द्वारा भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर रहते हुए कोई कार्य नहीं किए जाने के कारण उनको इस पद से हटाकर डॉक्टर अरुण पुरोहित को भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ का नया संयोजक बना दिया गया डॉक्टर अरुण पुरोहित के इस पद पर नियुक्ति पर अनेक इष्ट मित्रों द्वारा उनको बधाई दी गई।

You missed

error: Content is protected !!