• Fri. Aug 21st, 2026

पढ़िए कहां टूटा एक ही रात में 3 मंदिरों के ताले

BySurendra Jain

Jul 12, 2018

बाजना प्रतिनिधि/ जिले के आदिवासी अंचल में लगातार चोर मंदिरों को निशाना बना रहे हैं एक हफ्ता के अंदर ही दूसरी बार चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया।
बुधवार गुरुवार की रात को कुशलगढ़ मार्ग स्थित साईं मंदिर बजरंगबली मंदिर सहित एक अन्य मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र तोडकर उसमे रखी राशी चुराकर ले गये। 2 दिन पूर्व ही शहर के मध्य शनि मंदिर को भी अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इधर चोरी की घटना की सूचना मिलते ही बाजना पुलिस मौके पर पहुचे। लेकिन लगातार मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं में पुलिस गश्त की पोल खोल के रख दी।

You missed

error: Content is protected !!