• Fri. Aug 21st, 2026

रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन ने प्रदेश में अपना परचम लहराया 2 स्वर्ण व तीन रजत पदक जीते

BySurendra Jain

Jul 12, 2018

रतलाम। मध्य प्रदेश राइफल एसोसिएशन व गन फॉर ग्लोरी शूटिंग एकेडमी जबलपुर द्वारा संयुक्त रुप से पांचवी राज्य स्तरीय गन फॉर ग्लोरी शूटिंग स्पर्धा में रतलाम के शूटरों ने रतलाम का नाम स्वर्णिम अक्षरों से लगातार चौथी बार लिख दिया |
कोच उमंग पोरवाल ने बताया कि 9 शूटरों की टीम ने पूरे प्रदेश से आए करीब 300 शूटरों के बीच दो स्वर्ण  व  3 रजत पदक प्राप्त किए ।  जिसमें सीनियर केटेगरी में ओपन साइट राइफल में वैभव सिंह जादौन ने स्वर्ण पदक, जूनियर केटेगरी ओपन साइड राइफल में नावेद पटेल ने स्वर्ण पदक व पीप साइट राइफल केटेगरी में यूथ, जूनियर व सीनियर तीनों केटेगरी में जयकिशन वासनवाल ने तीन रजत पदक प्राप्त किए । टीम में से डॉक्टर मनन व्यास व हार्दिक वासनवाल ने राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया वही दूसरी ओर टीम के शूटर रिजुल अग्रवाल, देव राठौर व ध्रुव पौराणिक ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना स्थान सुनिश्चित किया। रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने व अभिभावकों ने बच्चों को बधाई दी वह आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी।

You missed

error: Content is protected !!