रतलाम। संचालनालय मध्य प्रदेश स्वास्थ्य सेवाएं के अतिरिक्त संचालक वित्त राजीव सक्सेना द्वारा मध्य प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद चेतावनी देने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं जैसे साफ-सफाई सुरक्षा एवं बायो मेडिकल वेस्ट के संदर्भ में निर्धारित बजट और मापदंडों का उल्लंघन करते हुए तयशुदा राशि से कई गुना राशि ज्यादा खर्च की गई स्वास्थ्य सेवाएं अतिरिक्त संचालक राजीव सक्सेना द्वारा प्रत्येक जिले के लिए 9 लाख रुपये आवंटित किए गए थे किंतु सिर्फ रतलाम जिले में 9 लाख के एवज में 27 लाख रुपए खर्च किए गए जो निर्धारित राशि से 3 गुना अधिक है। इस कारण भ्रष्टाचार की संभावना बलवती होती है। रतलाम जिले की ही तरह कई अन्य जिलों ने भी तयशुदा राशि से कई गुना ज्यादा राशि खर्च की है। इस प्रकार साफ सफाई और बायो मेडिकल वेस्ट के मद में भ्रष्टाचार की संभावना बलवती होती है। इस प्रकार पैसे के दुरुपयोग को लेकर रतलाम जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर ननावरे की व अन्य जिलों के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी जिन्होंने निर्धारित बजट से कई गुना राशि खर्च की है के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आर्थिक अन्वेषण विभाग भोपाल के प्रमुख को एडवोकेट अमित पांचाल द्वारा पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है।
