रतलाम। शहर सहित जिले में तीन ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और दोनों ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतकों का पीएम जिला चिकित्सालय में कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार दीपक नगर निवासी वलसमा पति मैथ्यूवर्गीस उम्र 67 वर्ष ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम मउडीपाडा निवासी संगीता पिता राजू गामड ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम अमलेठी निवासी हीरालाल पिता कैलाश उम्र 28 वर्ष को अचैत अवस्था में मंगलवार देर रात को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ससुराल में खाया जहर
जिले के रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम भूरियाका माल निवासी प्रकाश पिता राम भूरिया उम्र 35 वर्ष ने अपने ससुराल ग्राम सेमलखेडा में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।
जावरा की बी बटालियन के एक होमगार्ड के छोटे भाई पीयूष पिता स्व. गणपत डाबी उम्र 16 वर्ष ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसे उपचार के लिए मंगलवार देर शाम को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां कुछ ही समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
2 ने फांसी लगाई, 3 ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगाया
