• Fri. Aug 21st, 2026

तेज बारिश के चलते दीवार ढही दो मवेशी की मौत

BySurendra Jain

Jul 10, 2018

रतलाम । जावरा के समीप ग्राम कालूखेड़ा में मंगलवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय महेंद्रसिंह कालूखेड़ा के राजमहल (गढ़ी) की दीवार रात करीब सवा दस बजे ढह गई । दीवार गिरने से समीप के मकान क्षतिग्रस्त हो गए तथा दो मवेशियों की मौत जो गई । गढ़ की दीवार गिरने से जोरदार धमाका हुआ जिससे लोगो में दहशत फैल गई । दीवार गिरने से महल के समीप डूंगरसिह चन्दावत का मकान भी ढह गया । पास के रघुवीर सिंह की भैंस मर गई । सुरेंद्र सिंह के मकान को भी क्षति हुई है । मौके पर पुलिस ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य मे जुटी हुई है।

You missed

error: Content is protected !!