झाबुआ (ब्यूरो)। झाबुआ के डीआरपी लाइन चौराहे पर आज सोमवार की सुबह सरेआम पुलिस की गुंडई को आप देख सकते हैं जी हां दो युवक जब मोटरसाइकिल पर जा रहे थे किसी बात को लेकर एक वर्दी धारी और बाकी सिविल वर्दी में पुलिस वालों ने इन युवकों को रोका और रोकते ही गंदी गंदी गालियां दी और यही नही रुके उनके साथ किसी बदमाश गुंडे जैसी मारपीट की क्या पुलिस की वर्दी को बीच चौराहे पर इस प्रकार की गुण्डा गर्दी का लाईसेन्स सरकार ने दिया है। जहां एक और झाबुआ पुलिस अधीक्षक पुलिस को लेकर बड़े बड़े़े़े़े दावे कर रहे हैं रहे है वहीं दूसरी और उनके ही मातहत पुलिसकर्मी गुंडागर्दी कर बेगुनाह लोगों की पिटाई कर ख़ौफ़ पैदा कर रहे हैं।
डी आर पी लाईन चौराहे पर जब युवकों को पुलिस पिट रही थी तब लोगो का हुजूम लगा हुआ था पर किसी ने भी उन्हें बचाने की हिम्मत नही की।पुलिस की बेरहम पिटाई से दोनों युवक घबरा गए और बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा कर भाग खड़े हुए बताया जा रहा है कि यह पुलिस वाले अक्सर इस चौराहे पर इसी प्रकार किसी को भी रोक कर गुंडई पर उतर आते हैं। सवाल यह है कि क्या झाबुआ पुलिस अधीक्षक पुलिस वालों की गुंडागर्दी पर कोई कार्रवाई करेंगे।
झाबुआ में पुलिस वालों द्वारा वर्दी में गुंडई बिना काम मोटरसाइकिल सवारों से मारपीट
