• Tue. Sep 22nd, 2026

चोरी के माल सहित 4 गिरफ्तार, 2 फरार

BySurendra Jain

Jul 10, 2018

खाचरोद। उज्जैन जिले के खाचरोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्र्राम बटलावदी निवासी हीरालाल पिता गोवर्धनलाल पाटीदार के मकान के अंदर रखी कृषि उपज सोयाबीन, गेहू, लहसुन आदि कमरे का ताला तोड़कर 4 जुलाई की मध्यरात्रि को अज्ञात चोर चुराकर ले गए। मामले में खाचरौद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन पुलिस अधीक्षक के निर्देश में एसडीओपी ग्र्रामीण के मार्गदर्शन में खाचरौद थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखबिर की सूचना पर कालूसिंह पिता दातारसिंह निवासी बटलावदी को पकड़कर पूछताछ की जिसमें कालूसिंह ने अपने साथी बाबूलाल पिता मोहनलाल बागरी, दशरथ पिता अंबालाल बागरी, विक्रम पिता ईश्वर बागरी सभी निवासी बटलावदी के साथ मिलकर चोरी करना कबूल की। थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने टीम के साथ तीन आरोपियों को एक कुएं से गिरफ्तार किया। तथा उनके बताएं गए स्थान से चोरी गई 7 साढ़े सात क्विंटल जिसकी कीमत 27 हजार 750 रुपए के लगभग जब्त की गई। थाना प्रभारी के अनुसार उक्त मामले में दो आरोपी राजू पिता दातार तथा नारायण पिता भारतसिंह की तलाश जारी है। उनके पकड़े जाने पर और भी माल मिलने की संभावना है।

You missed

error: Content is protected !!