• Fri. Aug 21st, 2026

शिक्षक के पक्ष में खुलकर आए गांव वाले, एक शिक्षक की ही साजिश शिक्षक के खिलाफ

BySurendra Jain

Jul 7, 2018

रतलाम। परसों ग्राम भाटखेडा मे सुखेडा किरपुरा के सहायक शिक्षक चन्द्रशेखर गेहलोत के साथ जो गांव भाटखेडा के ग्रामीणों ने मारपीट की।वह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।ग्राम के विद्यालय के सहायक शिक्षक का दोपहर तक अपनी पुत्री की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर दोपहर तक विद्यालय से छुट्टी लेना।बाद मे चन्द्रशेखर के साथ मारपीट होने के ठिक बाद विद्यालय आना कुछ न कुछ दाल मे काला है।उक्त शिक्षक ने गांव वालो के साथ मिलकर यह घिनौना कृत्य ग्राम सुखेडा के शिक्षक के साथ किया।आप और सभी परिचित है चन्द्रशेखर से।आज ग्राम सुखेडा मे जिसने भी यह खबर सुनी वह सुनते ही सन्न रह गया।हर कोई जो उसे जानता है वे सभी यही कह रहे है कि यह काम चन्द्रशेखर द्वारा नही किया जा सकता है।खबर यह भी है कि यह काम चन्द्रशेखर तीन वर्ष से कर रहा है तो गांव वाले तीन वर्ष से सो रहे थे क्या। आज सभी मित्रों ओर उक्त शिक्षक चन्द्रशेखर के साथ अपनी सहानुभूति दिखाते हुए आज हनुमान जी के मंदिर पर समस्त गांव के लोग एकत्रित हुवे ओर फिर जावरा SDM कार्यालय पर ज्ञापन दिया और SDM सर से निवेदन किया कि कल की जो घटना हुई है जो आरोप लगे है वो सब गलत है जिसने भी ये राजनीति ओर गलत आरोप लगया है उन लोगों पर कार्रवाई की मांग की है और चंद्रशेखर गहलोत को जल्दी से जल्दी जो आरोप लगे है उन्हें हटा कर बाइज्जत रिहा करने की मांग की।

You missed

error: Content is protected !!