• Fri. Aug 21st, 2026

व्यापम महाघोटाले को लेकर व्यापम ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित।

BySurendra Jain

Jul 7, 2018

रतलाम। मध्यप्रदेश में PMT और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर हुवे व्यापम महाघोटाले पर पूर्व महापौर और युवाम संचालक पारस सकलेचा द्वारा जो व्यापम मामले के व्हिसल ब्लोअर भी है के द्वारा एक व्यापम ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है इस प्रतियोगिता में व्यापम महाघोटाले से संबंधित 25 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इन प्रश्नों का ऑब्जेक्टिव फार्म में उत्तर भी दिया गया है। जो व्यक्ति सही निशान लगाएगा और सर्वाधिक सही उत्तर देगा उसको प्रथम पुरस्कार ₹5000 का नगद दिया जाएगा इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार ₹3000 तृतीय पुरस्कार 2000 चतुर्थ पुरस्कार 1000 का है। प्रतियोगिता की अंतिम तारीख 7 अगस्त है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फॉर्म विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध है। आगामी चुनाव को देखते हुए युवाओं को लुभाने के लिए और भाजपा को घेरने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है देखते है इसका कितना फर्क चुनाव पर पड़ता है।

You missed

error: Content is protected !!