• Sun. Oct 4th, 2026

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों सहित कलेक्टर ने जायजा लिया

BySurendra Jain

Jul 7, 2018

रतलाम। जिले के जावरा में आगामी 11 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में आयोजित होने वाले ऊर्जा विभाग के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज 7 जुलाई को भोपाल से आए ऊर्जा विभाग के सचिव आईपीसी केसरी मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी मनु श्रीवास्तव तथा मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी पश्चिम क्षेत्र के एम डी श्री आकाश त्रिपाठी ने जावरा के शासकीय महाविद्यालय कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण किया। तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए इन अधिकारियों ने जावरा में बैठक भी आयोजित की और तैयारियों पर चर्चा करते हुए दिशा निर्देशित किया संभागायुक्त श्री रूक्च ओझा आईजी उज्जैन श्री राकेश गुप्ता रतलाम कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान उज्जैन कलेक्टर श्री मनीष सिंह मंदसौर कलेक्टर श्री ओपी श्रीवास्तव संयुक्त आयुक्त विकास श्री प्रतीक सोनवलकर अपर कलेक्टर रतलाम डॉक्टर कैलाश बुंदेला तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!