• Sat. Nov 21st, 2026

मोबाइल वैन के जरिए गांवों तक पहुंचेगा डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता का संदेश, स्वाधार फिनएक्सेस की पहल, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की देगी जानकारी

BySurendra Jain

Nov 21, 2026

खबर पक्की, 21 नवंबर, रतलाम। भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार संचालित वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तिकरण अभियान के तहत स्वाधार फिनएक्सेस द्वारा शनिवार को एक दिवसीय डिजिटल मोबाइल वैन अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से मोबाइल वैन को रवाना किया गया।
मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन, बचत, सरकारी योजनाओं और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को सरल भाषा में वित्तीय जानकारी देकर सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी 55 जिलों में वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तिकरण अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। रतलाम जिले के रतलाम और जावरा में स्वाधार फिनएक्सेस द्वारा आरबीआई के उपक्रम मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण देने, बैंकिंग सेवाओं से जोडऩे और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने, बचत को प्रोत्साहित करने, डिजिटल बैंकिंग का सुरक्षित उपयोग सिखाने और पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

error: Content is protected !!