• Sun. Sep 20th, 2026

रपट पार करते पानी बहाव से 10 वर्षीय बालक बहा, ढुढने के प्रयास जारी

BySurendra Jain

Jun 28, 2018

रतलाम। बुधवार-गुरुवार की रात व गुरूवार की सुबह हुई तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है।जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अन्तगर्त ग्राम रत्नागिरी में एक 10 वर्षीय बालक रपट पार करते समय बह गया। ग्रामीण ने पुलिस को सुचना दी पुलिस मौके पर पहुची और रतलाम से रेस्क्यू टीम को बुलवाई।समाचार लिखे जाने तक भी बच्चे की तलाश जारी थी।
मिली जानकारी के अनूसार ग्राम रत्तागिरी निवासी कान्हा पिता बाबु गुरुवार को ग्राम के समीप बह रहे नाले में बह गया। सुचना मिलते ही बिलपाक पुलिस व सातरुंडा पुलिस मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रतलाम से पहुची रेस्क्यू टीम भी बालक को ढुढरही है।समाचार लिखे जाने तक बालक की तलाश की जा रही है ।

error: Content is protected !!