रतलाम/ जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आकतवासा के पास कंचन खेड़ी में गुरुवार की दोपहर में एक नीलगाय कुएं में गिर गई जिसकी खबर ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को दी गई। सरपंच पति सुरेश जाट ने बताया कि विगत 3 घंटों से गाय बद्रीलाल जाजोरिया के कुए में गिर गई कुएं में पानी होने कारण कुछ देर तक ग्रामीणों ने गाय को निकालने का प्रयास किया लेकिन गाय नहीं निकाल पाए ग्रामीण लोग प्रशासन अमले का इंतजार कर रहे थे। गाय गिरने के 3 घंटे बाद तक भी प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा था
