रतलाम। छत्री पुल टूटने के बाद नाले के पास साइड में बनाया गया अस्थाई बायपास मार्ग बहुत खतरनाक हो चुका है। आज सुबह पानी गिरने के पश्चात माई जी के मठ के पास एक लड़की गाड़ी सहित गड्ढे में भरे पानी में गिर गई थी वह तो भला हो राह चलते राहगीरों का जो उसे तुरंत बचा लिया। नहीं तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी उस घटना के बाद 34 और वाहन सवारों के वाहन स्लिप हुए और उन्होंने गिरने का मज़ा चखा लेकिन भगवान की कृपा रही कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। लेकिन यदि इस अस्थाई बायपास को बंद नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना और गंभीर हादसा हो सकता है और जिम्मेदारों को जवाब देना भारी पड़ जाएगा। अत: जिम्मेदारों को तुरंत इस रास्ते को बंद कर जनता की सुरक्षा करना चाहिए।
