• Mon. Sep 21st, 2026

चार थाना प्रभारी रिलीव, वर्मा बने स्टेशन रोड थाना प्रभारी

BySurendra Jain

Jun 28, 2018

रतलाम। जिले में पदस्थ चार थाना प्रभारियों का तबादला विगत माह पूर्व हो गया था जिन्हें गुरुवार को शासन के आदेश के बाद रिलीव कर दिया है साथ ही पुलिस लाइन में पदस्थ राजेंद्र वर्मा को स्टेशन रोड थाना प्रभारी बनाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के स्टेशन थाने पर पदस्थ टीआई अजय सारवान मंदसौर, औद्योगिक क्षेत्र थाने पर पदस्थ टीआई राजेश चौहान का देवास महिला थाने पर पदस्थ मगन सिंह कटारा का देवास तथा नामली थाने पर पदस्थ टीआरसी कोहली का तबादला उज्जैन हो गया था जिन्हें गुरुवार को रिलीव कर दिया गया है।
स्टेशन रोड थाने पर पुलिस लाइन में पदस्थ राजेंद्र वर्मा को स्टेशन रोड थाना प्रभारी बनाया गया वही महिला थाने का सब इंस्पेक्टर पिंकी आकाश, औद्योगिक क्षेत्र थाने का सब इंस्पेक्टर विजय संगरिया,को तथा नामली थाने का सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को प्रभार सौंपा गया है।

error: Content is protected !!