• Sat. Aug 1st, 2026

इंदौर वेरावल महामना (साप्ताहिक) एक्सप्रेस का शुभारंभ

BySurendra Jain

Jun 27, 2018

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर से वेरावल के मध्य गाड़ी संख्या 19320/19319 इंदौर-वेरावल-इंदौर महामना साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ 29 जून को किया जाएगा।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि माननीय रेलमंत्री द्वारा घोषित एवं यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इंदौर से वेरावल के मध्य गाड़ी संख्या 19320/19319 इंदौर-वेरावल-इंदौर महामना साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ दिनांक 29.06.18 दिन शुक्रवार को माननीया लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन द्वारा सायं 17.00 बजे किया जाएगा।
उद्घाट्य सेवा : 29 जून को इंदौर से वेरावल के मध्य इंदौर वेरावल स्पेशल गाड़ी संख्या 09320 इंदौर से 17.00 बजे चलकर देवास (17.40/17.42), उज्जैन(18.45/18.50), एवं रतलाम(21.10/21.15) होते हुए दूसरे दिन 13.30 बजे वेरावल पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में दिनांक 30.06.18 शनिवार को वेरावल इंदौर स्पेशल गाड़ी सख्या 09319 वेरावल से 18.30 बजे चलकर दूसरे दिनरतलाम मंडल के रतलाम(10.10/10.15), उज्जैन(11.55/12.00) एवं देवास(12.30/12.32) होते हुए 13.45 बजे इंदौर पहुँचेगी।
नियमित सेवा : नियमित सेवा के रूप में गाड़ी संख्या 19320 इंदौर-वेरावल महामना साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 03.07.18 से प्रति मंगलवार को इंदौर से 22.25 बजे चलकर देवास(23.04/23.06), उज्जैन(23.53/23.58), एवं रतलाम(01.30/01.35 बुधवार) होते हुए प्रति बुधवार को 18.05 बजे वेरावल पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 19319 वेरावल-इंदौर महामना साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 05.07.18 से प्रति गुरूवार को को वेरावल से 08.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(01.20/01.25 शुक्रवार), उज्जैन(03.20/03.25) एवं देवास(04.12/04.14) होते हुए 04.55 बजे इंदौर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का दोनो दिशाओं में देवास, उज्जैन, रतलाम, गोधरा, अहमदाबाद, सुरेन्द्रनगर, वाकानेर एवं राजकोट स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी, सात स्लीपर एवं दो सामान्य श्रेणी का कोच उपलब्ध रहेगा। यह गाड़ी वाया गोधरा-आनंद होकर जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!