रतलाम। बुधवार को बजरंग दल फिर उतरा सडक पर 21 जून 2018 को सैलाना स्थित गोपाल गौशाला में मृत गायों व गौवंश खाल सहित अनियमित्ता मिलने को लेकर बजरंग दल कार्यकर्तावों ने गौशाला प्रदाधिकारीयों पर कार्रवाई की मांग की थी वही स्नद्बक्र भी सैलाना थाने में दर्ज करवाई थी।
पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करवाने का आसवासन भी दिया था लेकिन 6 दिन बित जाने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नही होने व अन्य 10 बिंदूवो को लेकर बजरंग दल कार्यकर्तावों ने बुधवार को सैलाना नगर में वाहन रेली निकाल कर एसडीएम कार्यालय पर कलेक्टर के नाम एसडीएम लक्ष्मी गामड को 10 बिंदूवो पर ज्ञापन सौंपा जिस में प्रमुख बिंदु
– जिन लोगों की लापरवाही से गौंवश की भुख सें तडप कर मौत हुई उन लोगों व कर्मचारीयों के विरूध्द तत्काल कार्यवाही की जाए।
– चंद रूपयों के लिए समाज की श्रध्दा के केन्द्र गौशाला पर बूचडखाने की तरह गाय की खाल उधेडने की अनुमति देने वाले गौशाला समिति सदस्यो और संचालको के विरूध कडी कार्रवाई कि जाये।
– गौशाला में पर्याप्त चारे की व्यवस्था होने पर भी भूख से मोत होने पर गौशाला कर्मचारीयों पर भी कार्रवाई की जाये।
– गौशाला की वर्तमान समिति को तुरंत भंग कर नई समिति गठित कर इस में किसानों को भी लिया जाये।
– गौशाला के आय व्यय को गोपनीय रखने की पध्दति बंद कर आय व्यय का लेखा जोखा अखबारों के माध्यम से सार्वजनिक हो ।
– आगे से गौशाला में किसी भी गौवंश की भूख से मौत ना हो यह सुनिश्चित किया जाये, तथा गौंवश की प्राकृतिक मृत्यु होने पर चमडा नही निकाल कर अंत्येष्टि की जये ।
– गौशाला में सभी समाज के लोगों को बिना रोक टोक आने दिया जाये।
आदी मागों को लेकर विहिप बजरंग दल प्रखंड सैलाना ने जिले के विहिप बजरंग दल प्रदाधिकारीयों की उप्रस्थित में वाहन रेली निकाल कर ञापन कलेक्टर के नाम सैलाना एसडीएम लक्ष्मी गामड को सौपा।
इनका कहना है
जितेन्द्र वर्मा, विहिप जिला उपाध्यक्ष रतलाम
अभी तक कई कर्रवाई नही हूई है 6 दिन बित गऐ है, आज ज्ञापन दिया है अगर अब भी कारवाई नही होती है तो प्रखंड, जिला प्रांत में भी विरोध प्रदशन किया जाएगा।
विहिप बजरंग दल फिर सड़क पर उतरें
