रतलाम। जिला पुलिस अधीक्षक रतलाम को की गई शिकायत के अनुसार मैं और पिता जितेंद्र जायसवाल निवासी नागदा की पत्नी पूजा जायसवाल का उसके भाई पुष्कर जायसवाल ने 3 फर्जी पुलिस वालों और घरवालों के साथ मिलकर अहमदाबाद में बापू नगर क्षेत्र स्थित उसके घर से अपहरण कर लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि 2 मई को उन्होंने आलोट में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी शादी के बाद पूजा के पिता महादेव जायसवाल उसके भाई पुष्कर जायसवाल प्रवीण और राहुल पिता नारायण जायसवाल ने इनको बहुत धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत 17 मई को पुलिस थाना नागदा और पुलिस अधीक्षक रतलाम को की गई थी किंतु पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण शिकायतकर्ता द्वारा माननीय उच्च न्यायालय इंदौर हाई कोर्ट में रिट पिटीशन दायर की गई थी और रिट पिटीशन में हाई कोर्ट इंदौर ने आदेश दिया था के पूजा और मयूर पुलिस अधीक्षक रतलाम को 20 जून को अपने बयान दर्ज करवाए। साथ ही डीजीपी मध्यप्रदेश आईजी उज्जैन संभाग टीआई नागदा को निर्देशित किया गया था कि पूजा और मयूर को शादी के संबंध में परेशान न किया जाए शादी के बाद पूजा और मयूर बापू नगर थाना क्षेत्र अहमदाबाद में निवास कर रहे थे किंतु 24 जून 2018 को दिन के 12 बजे टवेरा गाड़ी से पूजा का भाई पुष्कर उसके घर वाले और तीन फर्जी पुलिस वाले पूजा और मयूर के दोस्त राहुल की पत्नी को जो उस वक्त पूजा के साथ थी। सफेद टवेरा में बिठाकर ले गए किंतु राहुल की पत्नी को थोड़ी दूर जाने के बाद उन्होंने उतार दिया। शिकायत में मयूर ने बताया कि तीन लोग अपने आपको पुलिस वाला बता रहे थे। किंतु उसने जब आलोट थाने से पता किया तो बताया गया कि उनके यहां से कोई पुलिस वाला नहीं गया है। इससे पता चलता है कि पूजा के भाई पुष्कर ने 3 फर्जी पुलिस वालों को बता कर पूजा का अपहरण किया है और वर्तमान में वह आलोट में ही है। मयूर जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक रतलाम से गुहार लगाई है कि उसके पत्नी को मुक्त करवाकर उसके सुपुर्द किया जाए और पूजा के घरवालों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
