रतलाम। एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने ससुराल जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां कुछ ही समय बाद उसने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 7.30 बजे विनोद पिता मनोहरलाल यादव निवासी इन्द्रलोक नगर को जहरीले पदार्थ का सेवन पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि पारिवारिक बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है जिस कारण विनोद की पत्नी ससुराल पीएनटी कॉलोनी में ही रही थी। विनोद अपने ससुराल गया जहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसे उसकी पत्नी जिला चिकित्सालय में भर्ती करवा कर चली गई थी। जहां उसकी मौत हो गई। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ससुराल में जाकर व्यक्ति ने खाया जहर, मौत
