• Sat. Sep 19th, 2026

क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में अंबोदिया से धराड़ की टीम को मिली हार, प्रथम ईनाम 15551 ,द्वितीय ईनाम 7551 दिया

BySurendra Jain

Jun 26, 2018

रतलाम। ग्राम अंबोदिया में लक्ष्य परिवार कमेटी के तत्वावधान में 1 जून से 20 जून तक चतुर्थ रात्रिकालीन क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन कीया गया जहा आसपास की 30 टीमों ने हिस्सा लिया था ,मैच के फाइनल मुकाबले में धराड़ ओर अंबोदिया के बीच खेला गया जिसमे धराड़ को हार का मुह देखना पड़ा । प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 15551 व द्वितीय ईनाम 7551 रखा गया था। क्रिकेट मैच आयोजक कमेटी के दीपक पाटिदार ने बताया कि अंबोदिया में रात्रि कालीन मैच के दौरान गांव के युवाओं में अर्जुन पाटिदार ,ओमप्रकाश पाटिदार ,गोपाल भाभर ,के साथ मैच में लाइट की व्यवस्था कोमल धुर्वे द्वारा की गई थी। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव अंबोदिया में सम्पन्न हुये क्रिकेट प्रतियोगिता में सभी विजेता टीम को कोमल धुर्वे पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतलाम द्वारा पूर्व में निर्धारित ईनाम राशि अभिनन्दन के साथ भेंट की गई साथ ही मैच में द्वितीय इनाम राशि दिनेश धाकड़ द्वार भेंट की
गई क्रिकेट टूर्नामेंट में विशेष आथिति के रूप में पधारे जिला कांग्रेस रतलाम की पूर्व अध्यक्ष कोमल धुर्वे के साथ रतलाम जिला संगठन महामंत्री हारून अली शाह, किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश पाटीदार , जिला कांग्रेस संगठन मंत्री हेमेन्द्र पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुनम चन्द निनामा, राजवीरसिंह गुर्जर, राकेश सिंह दरबार आदि कांग्रेस संगठन से जुडे साथी गण उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!