• Sat. Nov 7th, 2026

सैलाना मंडी में फसल बेचने के बाद भी नहीं मिल पा रहा है किसान को अपना पैसा

BySurendra Jain

Jun 18, 2018

रतलाम। प्रदेश शासन द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही भावंतर योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है वही मंडी में व्यापारियों द्वारा समय पर बैंक के माध्यम से भी भुगतान नहीं हो रहा है जिसके चलते किसानों में आक्रोश है।
सैलाना मंडी में प्याज बिक्री पर किसानों को समय पर उनकी उपज का रूपया भी नहीं मिल रह है।
दिनाक 6 जुन को किसान अनिल जाट निवासी सिखेड़ी द्वारा अपनी उपज सैलाना मंडी में बेची गई थी। जिसे सैलाना मंडी व्यापारी अम्बिका ट्रेडर्स ने खरीदी थी किसान की प्याज की उपज 14.72 क्विंटल थी जो 350 रु. के भाव से खरीदी गई थी, किसान को प्याज का आधा पैसा नगद और बाकी पैसा आरटीजीसी के माध्यम से किसान के बैक खाते में डालना था जबकि अम्बिका ट्रेडर्स ने किसान को आधा पैसा नगद नहि दिया। और पुरा पैसा आरटीजीसी कर खाते में डालने के लिए कह दिया।लेकिन अम्बिका ट्रेडर्स द्वारा किसान के बैक खाते मे सात दिन बीत जाने के बाद तक आरटीजीसी नही किया गया। इस संम्बध में किसान ने अम्बिका ट्रेडर्स को फोन कर कई बार इस बारे मे पूछा तो अम्बिका द्वारा कोई न कोई बहाना बना रहा, कभी बैंक बंद हे। हमने बैंक को आरटीजीसी की लिस्ट दे दी है बैंक नहीं कर रही हे इस प्रकार से किसान को टालने की कोशिश की गई, जब किसान ने सोमवार18 जुन को फिर फोन पर बात की कि हमारा पेमेंट क्यू नहीं हो रहा है तो अम्बिका ट्रेडर्स ने फिर बैंक का बहाना बना लिया और कीसान रूपये के लिए परेशान हो रहा है।

error: Content is protected !!