• Tue. Aug 18th, 2026

युवक कांग्रेस की रैली के बाद चले चाकू, तीन घायल

BySurendra Jain

Jun 19, 2018

रतलाम। कांग्र्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ के पश्चात त्रिपोलिया गेट स्थित चौराहे पर चाकू चले। जिसमें तीन व्यक्ति घायल हुए। मिली जानकारी के अनुसार दीपक पिता बालाराम चौधरी उम्र 28 साल निवासी कुआंझागर रैली में शामिल होने के पश्चात घर जाने के लिए खड़ा था तभी रवि शर्मा पिता प्रमोद शर्मा ने चाकू से हमला कर दिया। जिसे बचाने आए आशीष पिता कैलाश सोनी उम्र 24 साल निवासी टाटानगर को भी चोट आई। वहीं रोहित शर्मा ने बताया कि मैं त्रिपोलिया गेट पर खड़ा था उसी दौरान मुझे इन द्वारा चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल रवि शर्मा पिता प्रमोद शर्मा निवासी दो मुंह की बावड़ी सूरज मल जैन मंडल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ शर्मा के भाई हैं। उक्त मामले में आशीष सोनी ने माणक चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

You missed

error: Content is protected !!